WPL 2025 Winner & Prize Money: वूमेंस आईपीएल विनर और रनर अप की सूची
WPL 2025 विनर: शनिवार, 15 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में हुआ विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से मात देकर जीत लिया है और महिला आईपीएल के तीसरे सीजन की विजेता (Winner) बन गयी है। टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही बतौर प्राइज़ मनी 6 करोड़ रूपये की धनराशि भी दी जाएगी।
इस टूर्नामेंट का टाइटल खिताब जीतने वाली टीम ही नहीं बल्कि Runner Up (उपविजेता) टीम और क्वालीफायर हारने वाली टीमों को भी पुरस्कार राशि का कुछ हिस्सा वितरित किया जाएगा। तो आइए जानते हैं WPL Winner और Prize Money के बारे में।
विजेता | मुंबई इंडियंस |
उप विजेता | दिल्ली कैपिटल्स |
तीसरा स्थान | गुजरात जायंट्स |
डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब किस टीम ने जीता? (Women’s IPL Winner)
15 मार्च 2025 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुम्बई इंडियन्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से शिकस्त देते हुए महिला आईपीएल के तीसरे सीजन का टाइटल खिताब अपने नाम कर लिया है और इस टूर्नामेंट की दूसरी चैंपियन बन गई है। दिल्ली की टीम को पिछले दो बार की तरह इस बार भी रनर अप बनकर ही संतुष्ट होना पड़ा है।
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और जिसके बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 150 रनों का टारगेट दिया था। हालंकि दिल्ली की महिला टीम केवल 141 रन ही बना सकी।
🏏 WPL 2025 के सभी अवार्ड्स की लिस्ट 🏆
अवार्ड | विजेता | इनाम राशि |
---|---|---|
विजेता | मुंबई इंडियंस | 6 करोड़ रुपये |
उपविजेता | दिल्ली कैपिटल्स | 3 करोड़ रुपये |
नंबर-3 | गुजरात जायंट्स | 1 करोड़ रुपये |
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | अमनजोत कौर (मुंबई इंडियंस) | 5 लाख रुपये |
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर | नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) | 5 लाख रुपये |
ऑरेंज कैप | नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस, 523 रन) | 5 लाख रुपये |
पर्पल कैप | अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस, 18 विकेट) | 5 लाख रुपये |
सबसे ज़्यादा छक्के | एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स, 18 छक्के) | 5 लाख रुपये |
बेस्ट स्ट्राइक रेट | शिनेल हेनरी (यूपी वॉरियर्स) | 5 लाख रुपये |
कैच ऑफ द सीजन | एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस) | 5 लाख रुपये |
सबसे ज़्यादा डॉट बॉल | शबनिम इस्माइल (मुंबई इंडियंस, 131 डॉट बॉल) | 5 लाख रुपये |
फेयर प्ले अवॉर्ड | गुजरात जायंट्स | 5 लाख रुपये |
वूमेंस आईपीएल जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा? (WPL Prize Money)
उपलब्ध जानकारी के अनुसार महिला प्रीमियर लीग की टॉप 3 टीमों के लिए बतौर इनाम राशि कुल 10 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए है, जिसमें से विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही पुरस्कार राशि के रूप में 6 करोड़ रूपये की मोटी रकम दी जाएगी।
फाइनल हारने वाली रनरअप टीम के लिए प्राइज मनी के तौर पर ₹3 करोड़ की राशि निर्धारित की गयी हैं, और तीसरे स्थान अथार्त एलिमिनेटर हारने वाली टीम अपने साथ 1 करोड़ रूपये की धनराशि ले जाएगी।
Position | Prize Money |
---|---|
विजेता टीम | ₹6 करोड़ |
रनरअप टीम | ₹3 करोड़ |
तीसरे नंबर की टीम | ₹1 करोड़ |
Total | ₹10 Crore |
◉ WPL की सभी टीमें और उनके खिलाड़ी?
◉ महिला IPL में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के?
◉ वूमेंस आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी?
महिला आईपीएल विजेताओं की लिस्ट? (Women’s Premier League All Seasons Winners)
वर्ष 2023 में आधिकारिक तौर पर महिला आईपीएल यानी वूमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई, जिसे 5 टीमों के साथ भारत में खेला गया। इसका उद्घाटन सत्र जीतने के बाद मुंबई इंडियन्स टीम इस महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की पहली विजेता है।
साल | विजेता टीम | रनर-अप टीम | स्थान |
---|---|---|---|
2023 | मुंबई इंडियन्स | दिल्ली कैपिटल्स | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
2024 | रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर | दिल्ली कैपिटल्स | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
2025 | मुंबई इंडियन्स | दिल्ली कैपिटल्स | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई |
यहाँ देखें: पुरूष IPL के सभी विजेताओं की लिस्ट और प्राइज मनी |
WPL 2023 और 2024 किसने जीता था?
पिछली साल 2024 में डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेटों से हराकर पहली बार विजेता बनी थी। तो वहीं 2023 में WPL का फाइनल मुकाबला मुम्बई इंडियन्स ने 7 विकेटों से जीता था और इसके उद्घाटन सत्र की विजेता बनकर क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया था। टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही बतौर प्राइज़ मनी 6 करोड़ रूपये की धनराशि भी मिली थी।
Women’s T20 Challenge Winners & Runner up
अधिकारिक महिला आईपीएल या वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत से पहले इसी तरह का एक टूर्नामेंट पिछले कुछ सालों से खेला जाता रहा है, जिसे वूमंस T20 चैलेंज कहा जाता था। इस महिला T20 चैलेंज की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और इसमें सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर और वेलोसिटी नामक 3 टीम में शामिल थी।
2018 में पहले महिला टी20 चैलेंज का टाइटल खिताब सुपरनोवा ने ट्रेलब्लेज़र को 3 विकेट से हराकर जीता था, तो वही 2019 में वेलोसिटी को 4 विकेट से हराकर सुपरनोवास ने दूसरी बार इस चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया।
2020 में वूमेंस आईपीएल के तीसरे संस्करण में ट्रेलब्लेज़र ने सुपरनोवा को 16 रनों से हराया और अपना पहला खिताब जीता। 2022 में सुपरनोवा ने वेलोसिटी टीम को 4 रनों हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया और 2022 की चैम्पियन बनी।
वूमंस T20 चैलेंज में सुपरनोवास इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो अब तक तीन बार 2018, 2019 और 2022 में यह खिताब जीत चुकी है, तो वही ट्रेलब्लेजर्स ने 2020 में एक बार यह टाइटल जीता है। वेलोसिटी टीम इस चैंपियनशिप में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पायी है।
◉ महिला आईपीएल 2024 अंक तालिका
◉ पुरूष आईपीएल 2024 का टाइम टेबल?
◉ महिला आईपीएल लाइव कैसे देखें?