Women’s Premier League Orange & Purple Cap Winners 2025: Most Runs, Wickets, Sixes & Fours मारने वाली Players
Women’s IPL 2025 Stats: 14 फरवरी 2025 से शुरू हुआ महिला आईपीएल का दूसरा सीजन 15 मार्च को मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही समाप्त हो गया है, ऐसे में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के मारने वाली खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ गए हैं।
यहां वूमेंस प्रीमियर लीग में Most Sixes & Fours मारने वाली तथा Most Runs & Wickets लेने वाली महिला प्लेयर्स की लिस्ट साझा की गई है। तो आइए जानते हैं WPL 2025 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों के नाम।
ऑरेंज कैप | नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) | 523 रन |
पर्पल कैप | अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस) | 18 विकेट |
सर्वाधिक छक्के | एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स) | 18 छक्के |
सर्वाधिक चौके | नताली साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) | 84 चौके |
विमेंस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसके है? (Most Runs in WPL 2025)
वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस की ‘नेटली साइवर ब्रंट‘ फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर है, उन्होंने कुल 10 मैच खेलकर सर्वाधिक 523 रन मारे है, उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा चौके (84) भी मारे हैं। तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की ओर से खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज एलीस पेरी ने अपने 8 मैचों में 372 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दुसरे नंबर पर थे।
डब्ल्यूपीएल 2025 में मोस्ट रन बनाने वाली लिस्ट में तीसरा नाम मुंबई इंडियन्स की ओर से खेल रही हेले मैथ्यूज़ का है, उन्होंने अपने 10 मैचों में 307 रन बनाएं है।
स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन |
---|---|---|---|---|
1 | नैटली साइवर-ब्रंट | मुंबई इंडियन्स | 10 | 523 |
2 | एलिस पेरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 372 |
3 | हेली मैथ्यूज | मुंबई इंडियन्स | 10 | 307 |
4 | शेफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 304 |
5 | हरमनप्रीत कौर | मुंबई इंडियन्स | 10 | 302 |
6 | मेग लैनिंग | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 276 |
7 | ऐश गार्डनर | गुजरात जायंट्स | 9 | 243 |
8 | बेथ मूनी | गुजरात जायंट्स | 9 | 237 |
9 | हरलीन देओल | गुजरात जायंट्स | 9 | 232 |
10 | ऋचा घोष | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 230 |
यहाँ देखें: Men’s IPL में सबसे अधिक रन? |
महिला आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी? (मोस्ट विकेट्स WPL 2025)
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने वाली खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम की अमेलिया केर है, उन्होंने इस सीजन में कुल 10 मैच खेलकर सर्वाधिक 18 विकेट लिए है।
डब्ल्यूपीएल में मोस्ट विकेट लेने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हेले मैथ्यूज़ है, उन्होंने भी मुंबई की ओर से खेलते हुए अपने 10 मैचों में कुल 18 विकेट झटके हैं। शब्निम इस्माइल इस सीजन की सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाली खिलाड़ी है।
क्र.सं. | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट |
---|---|---|---|---|
1 | अमेलिया कर | मुंबई इंडियन | 10 | 18 |
2 | हेली मैथ्यूज | मुंबई इंडियन | 10 | 18 |
3 | जेस जोनासन | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 13 |
4 | नैटली साइवर-ब्रंट | मुंबई इंडियन | 10 | 12 |
5 | जॉर्जिया वेयरहैम | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 12 |
6 | कश्वी गौतम | गुजरात जायंट्स | 9 | 11 |
7 | शिखा पांडे | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 11 |
8 | रेणुका सिंह ठाकुर | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7 | 10 |
9 | शबनिम इस्माइल | मुंबई इंडियन | 10 | 9 |
10 | सोफी एक्लेस्टोन | यूपी वारियर्स | 8 | 9 |
◉ महिला आईपीएल का पूरा शेड्यूल
◉ वूमेंस आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी?
◉ महिला आईपीएल लाइव कैसे देखें?
WPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली प्लेयर्स (Most Six)
गुजरात जायंट्स की ओर से खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ऐश गार्डनर अपने 9 मैचों में सीजन के सर्वाधिक 18 छक्के मार चुकी है। इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर शैफाली वर्मा अपने 9 मैचों में 16 सिक्स मार चुकी है।
स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | छक्के (6s) |
---|---|---|---|---|
1 | एश गार्डनर | गुजरात जायंट्स | 9 | 18 |
2 | शेफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 16 |
3 | चिनेल हेनरी | यूपी वारियर्स | 7 | 15 |
4 | ऋचा घोष | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 13 |
5 | एलिसे पेरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 11 |
6 | हरमनप्रीत कौर | मुंबई इंडियन | 10 | 11 |
7 | किरण नवगिरे | यूपी वारियर्स | 8 | 9 |
8 | हेली मैथ्यूज | मुंबई इंडियन | 10 | 9 |
9 | भारती फुलमाली | गुजरात जायंट्स | 6 | 7 |
10 | स्मृति मंधाना | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 7 |
वीमेंस प्रीमियर लीग सर्वाधिक चौके लगाने वाले प्लेयर (Most Fours)
वूमेंस प्रीमियर लीग के दुसरे सत्र में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रही नेट साइवर-ब्रंट के नाम है, वह अपने 10 मैचों में इस लीग के सर्वाधिक 84 चौके लगा चुकी हैं। तो वही ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक बल्लेबाज मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अपने 9 मैचों में 45 चौके मारकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | चौके (4s) |
---|---|---|---|---|
1 | नेट साइवर-ब्रंट | मुंबई इंडियन | 10 | 84 |
2 | मेग लैनिंग | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 45 |
3 | हेली मैथ्यूज | मुंबई इंडियन | 10 | 42 |
4 | एलिसे पेरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 40 |
5 | हरमनप्रीत कौर | मुंबई इंडियन | 10 | 38 |
6 | बेथ मूनी | गुजरात जायंट्स | 9 | 37 |
7 | शेफाली वर्मा | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 34 |
8 | हर्लीन देओल | गुजरात जायंट्स | 9 | 32 |
9 | जॉर्जिया वोल | यूपी वारियर्स | 3 | 29 |
10 | स्मृति मंधाना | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 26 |
WPL 2025 में Orange Cap किसके पास है?
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप दी जाती है, पिछली साल वूमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाली खिलाड़ी इंग्लैंड की नताली साइवर-ब्रंट है, उन्होंने मुंबई इंडियन की ओर से खेलते हुए अपने 10 मैचों में सबसे अधिक 523 रन बनाए थे।
वूमेंस प्रीमियर लीग में पर्पल कैप किसके पास है?
वूमेंस प्रीमियर लीग या महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ी न्यूजीलैंड की विस्फोटक गेंदबाज अमेलिया केर है, पिछली साल इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेलकर सर्वाधिक 18 विकेट झटके थे। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को Purple Cap दी जाती है।