यू मुंबा कबड्डी टीम 2024-2025: Squad, Captain & Match List
U Mumba Kabaddi Team Profile 2024: 2014 में प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत से ही यू मुम्बा टीम इसका हिस्सा रही है महाराष्ट्र स्थित यू मुंबा प्रो कबड्डी की मुंबई फ्रेंचाइजी है। टीम का स्वामित्व यूनिलेज़र वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है और रॉनी स्क्रूवाला इसके मालिक हैं। टीम अपने सभी घरेलू मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इनडोर स्टेडियम में खेलती है।
मुंबई की कबड्डी टीम सबसे अधिक जीत के मामले में पहले नंबर पर है जो अब तक कुल 88 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। दो बार की उपविजेता और एक बार की चैंपियन U Mumba इस बार टूर्नामेंट जीतने के मकसद से मेट पर उतरी है। यहाँ हम आपको यू मुंबा टीम प्लेयर्स की लिस्ट, कप्तान और इसका मैच कब-कब है? इसने PKL का ख़िताब कितनी बार जीता है? इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
टीम का लोगो (प्रतीक चिन्ह) | |
टीम का नाम | यू मुम्बा |
स्थापित | 2014 |
स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
मालिक | रोनी स्क्रूवाला |
टीम का कप्तान | सुनील कुमार |
चैंपियनशिप विजेता | सीजन 2, (2015) |
कोच | घोलमरेज़ा माज़ंदरानी |
घरेलू मैदान | सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम |
वेबसाइट | www.usports.in/umumba |
यू मुंबा टीम 2024-25 खिलाड़ियों की सूची (Players List)
Retained Players: PKL 2024-25 के लिए यू मुम्बा ने रिंकू, शिवम् और अमीरमोहम्मद जफरदानेश को रीटेन किया है, इसके आलावा NYP के तौर पर सोमवीर गोस्वामी, मुकिलन शंमुगम, गोकुलकन्नन और बिट्टू जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होंगे। प्रो कबड्डी 2024-25 में यू मुंबा टीम के कप्तान सुनील कुमार है।
ऑक्शन से ख़रीदे गए खिलाड़ी: सुनील कुमार (₹1.015 करोड़), मंजीत (₹80 लाख), अमिन घोरबानी (₹14 लाख), पर्वेश भैंसवाल (₹19.50 लाख), शुभम कुमार (₹9.20 लाख), एम. धनशेखर (₹9.40 लाख), स्टीवर्ट सिंह (₹14.20 लाख), विशाल चौधरी (₹9 लाख), आशीष कुमार (₹9 लाख), सतीश कन्नन (₹13 लाख).
खिलाड़ी का नाम | भूमिका | नीलामी प्राइस (₹) | |||
---|---|---|---|---|---|
सुनील कुमार | डिफेंडर | 1.015 करोड़ | |||
मंजीत | रेडर | 80 लाख | |||
अमिन घोरबानी | डिफेंडर | 14 लाख | |||
पर्वेश भैंसवाल | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | 19.50 लाख | |||
शुभम कुमार | ऑल राउंडर | 9.20 लाख | |||
एम. धनशेखर | लेफ्ट रेडर | 9.40 लाख | |||
स्टीवर्ट सिंह | राइट रेडर | 14.20 लाख | |||
विशाल चौधरी | रेडर | 9 लाख | |||
आशीष कुमार | डिफेंडर, राइट कवर | 9 लाख | |||
सतीश कन्नन | राइट रेडर | 13 लाख | |||
शिवम | रेडर | रिटेन | |||
अमीरमोहम्मद ज़ाफरदानेश | ऑल राउंडर | रिटेन | |||
रिंकू | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | रिटेन | |||
बिट्टू | डिफेंडर, राइट कॉर्नर | रिटेन | |||
गोकुलकन्नन एम. | डिफेंडर, राइट कवर | रिटेन | |||
मुकिलन शानमुगम | डिफेंडर, लेफ्ट कवर | रिटेन | |||
सोमबीर | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर | रिटेन | |||
यहाँ देखें: सभी टीमों के कप्तान और प्लेयर्स लिस्ट |
मुंबई कबड्डी टीम के कप्तान और कोच कौन है 2024 में?
U Mumba Team Previous Performance (यू मुम्बा आंकड़े)
मुंबई की कबड्डी टीम वर्ष 2015 में बेंगलुरु बुल्स को हरा कर एक बार प्रो कबड्डी लीग का टाइटल जीत चुकी है। इससे पहले पीकेएल के डेब्यू सीजन (2014) में U Mumba उपविजेता बनी थी।
यू मुंबा ने आठों सीजन मिलकर अब तक कुल 153 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 88 में जीत और 52 में हार मिली है, इसके अलावा 13 मुकाबले ड्रा हुए हैं। तथा PKL 6 में बनाया गया 53 उनका हाई स्कोर है।
पिछले सीजन पीकेएल 8 में यू मुम्बा 10वें स्थान पर थी इसमें उसने 22 मैच खेल कर 7 में जीत दर्ज की और 10 मुकाबले हार गई इसके अलावा 5 मुकाबले ड्रॉ रहे।
सीजन | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
सीजन 1 | 16 | 9 | 3 | 4 | रनर अप |
सीजन 2 | 16 | 14 | 0 | 2 | विजेता |
सीजन 3 | 16 | 13 | 0 | 3 | दूसरा |
सीजन 4 | 14 | 7 | 6 | 1 | 5वां |
सीजन 5 | 22 | 10 | 12 | 0 | ज़ोन ए, चौथा |
सीजन 6 | 22 | 15 | 5 | 2 | ज़ोनA, दूसरा |
सीजन 7 | 22 | 12 | 8 | 2 | 4वां |
सीजन 8 | 22 | 7 | 10 | 5 | 10वां |
सीजन 9 | 22 | 10 | 12 | 0 | 9वां |
सीजन 10 | 22 | 6 | 13 | 3 | 10वां |
यहाँ देखें: Vivo Pro Kabaddi Winners List
यू मुम्बा का मैच कब-कब है? (शेड्यूल/Time Table)
U Mumba का पहला मैच 18 अक्टूबर 2024 को दबंग दिल्ली के खिलाफ खेला जाएगा। इसका अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को गुजरात जाइंट्स के खिलाफ़ खेलना है, तो वहीं 26 अक्टूबर को बंगाल वॉरियर्स, 31 अक्टूबर को जयपुर पिंक पैंथर्स, 3 नवंबर को पुनेरी पलटन और 5 नवंबर को दबंग दिल्ली के बीच मुकाबले होने है।
दिनांक | समय | मैच | |||
---|---|---|---|---|---|
18 अक्टूबर, शुक्रवार | 9:00 PM | दबंग दिल्ली बनाम यू मुम्बा | |||
23 अक्टूबर, बुधवार | 9:00 PM | गुजरात जाइंट्स बनाम यू मुम्बा | |||
26 अक्टूबर, शनिवार | 8:00 PM | यू मुम्बा बनाम बंगाल वॉरियर्स | |||
31 अक्टूबर, गुरुवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | |||
3 नवंबर, रविवार | 9:00 PM | पुनेरी पलटन बनाम यू मुम्बा | |||
5 नवंबर, मंगलवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम दबंग दिल्ली | |||
6 नवंबर, बुधवार | 8:00 PM | पटना पाइरेट्स बनाम यू मुम्बा | |||
10 नवंबर, रविवार | 8:00 PM | यूपी योद्धास बनाम यू मुम्बा | |||
11 नवंबर, सोमवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम हरियाणा स्टीलर्स | |||
14 नवंबर, गुरुवार | 9:00 PM | तमिल थलाइवाज बनाम यू मुम्बा | |||
18 नवंबर, सोमवार | 9:00 PM | बेंगलुरु बुल्स बनाम यू मुम्बा | |||
20 नवंबर, बुधवार | 9:00 PM | तेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुम्बा | |||
25 नवंबर, सोमवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम बेंगलुरु बुल्स | |||
28 नवंबर, गुरुवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम तेलुगु टाइटन्स | |||
3 दिसंबर, मंगलवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम पुनेरी पलटन | |||
5 दिसंबर, गुरुवार | 9:00 PM | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुम्बा | |||
8 दिसंबर, रविवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम गुजरात जाइंट्स | |||
11 दिसंबर, बुधवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम तमिल थलाइवाज | |||
15 दिसंबर, रविवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम यूपी योद्धास | |||
19 दिसंबर, गुरुवार | 9:00 PM | यू मुम्बा बनाम पटना पाइरेट्स | |||
22 दिसंबर, रविवार | 9:00 PM | हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुम्बा | |||
24 दिसंबर, मंगलवार | 9:00 PM | बंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुम्बा | |||
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल |
U मुम्बा कितने नंबर पर है? Points Table में
पीकेएल 2024-25 में मुंबई की कबड्डी टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल शुरुआत करने जा रही है।
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट |
0 | – | – | – | – | – |
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी फुल पॉइंट्स टेबल
मुंबई कबड्डी टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
रेडर्स: सुनील कुमार (कप्तान), शिवम, मंजीत, अजीत चौहान, एम. धनसेकर, स्टुअर्ट सिंह
डिफेंडर्स: पर्वेश भैंसवाल, रिंकू, गोकुलकन्नन एम, लोकेश घोषलिया, बिट्टू, सोमबीर, मुकिलन शंमुगम, सनी, दीपक कुंडू, अमीन घोरबानी
ऑल-राउंडर्स: आमिर मोहम्मद ज़फरदानेश, शुभम कुमार
U Mumba ने प्रो कबड्डी का खिताब कितनी बार जीता है?
U Mumba ने एक बार वर्ष 2015 में प्रो कबड्डी का टाइटल खिताब जीता है। यह पीलेएल का दूसरा सीजन था जिसमें यह बेंगलुरु बुल्स को फाइनल में हराकर पहली बार चैंपियन बना था। पहले सीजन (2014) में उन्हें उपविजेता बनने का मौका मिला था। वे तीन बार फाइनल में पहुंचे और एक बार चैंपियन बने है।