गुजरात कबड्डी टीम 2024-25: प्लेयर्स लिस्ट, कप्तान, कोच, मालिक और खिताब
अहमदाबाद, गुजरात आधारित प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम गुजरात जायंट्स (जिसे पहले गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के नाम से जाना जाता था) वर्ष 2017 यानी PKL के पांचवें सीजन में इस लीग से जुडी है। गुजरात जायंट्स टीम के मालिक ‘अदानी स्पोर्ट्सलाइन‘ हैं। गुजरात कबड्डी टीम ने अब तक प्रो कबड्डी लीग का कोई भी खिताब नहीं जीता है, हालांकि यह अपने डेब्यू सीजन 2017 और 2018 में उपविजेता (रनर अप) रही थी।
पीकेएल 2024-25 के लिए गुजरात जाएंट्स ने भारतीय डिफेंडर नीरज कुमार को टीम का कप्तान नियुक्त किया है, तो वहीं अनुभवी कोच राम मेहर सिंह जी एक बार फिर से टीम को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। ‘गरजेगा गुजरात‘ गाना टीम का ऑफिशियल एंथम सॉन्ग और स्लोगन है। टीम का घरेलू मैदान अहमदाबाद स्थित ‘ईकेए एरिना, ट्रांसस्टेडिया‘ है।
टीम का लोगो (प्रतीक चिन्ह) | |
टीम का नाम | गुजरात जायंट्स |
स्थापित | 2017 (पीकेएल सीज़न 5) |
स्थान | अहमदाबाद, गुजरात |
कोच | राम मेहर सिंह |
कप्तान | नीरज कुमार |
मालिक | अड़ानी विल्मर लिमिटेड |
नारा | गरजेगा गुजरात |
स्पोंसर | ACC, फार्च्यून और अड़ानी |
होम ग्राउंड | ईकेए एरिना, ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद |
आधिकारिक वेबसाइट | www.gujaratgiant.com |
यहां हम आपको गुजरात कबड्डी टीम के कप्तान, कोच और ओनर (मालिक) के साथ ही इसके सभी मैच के लिस्ट और खिलाड़ियों की सूची साझा करने जा रहे हैं।
गुजरात जायंट्स टीम के खिलाडियों की सूची 2024-25
रिटेन किए गए प्लेयर्स: गुजरात जाइंट्स पीकेएल सीजन 11 की नीलामी से पहले राकेश, प्रतीक दहिया, बालाजी डी, नितिन और जितेंद्र यादव को रीटेन किया था।
क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | भूमिका |
---|---|---|
1 | गुमान सिंह | रेडर |
2 | सोमबीर | डिफेंडर |
3 | मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श | ऑल राउंडर |
4 | वहीद रेजाईमेहर | डिफेंडर |
5 | नीरज कुमार | डिफेंडर, राइट कवर |
6 | मोनू | रेडर |
7 | राज डी. सलुंखे | ऑल राउंडर |
8 | हिमांशु | राइट रेडर |
9 | हिमांशु सिंह | रेडर |
10 | आदेश सिवाच | राइट रेडर |
11 | हर्ष महेश लाड | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर |
12 | रोहन सिंह | ऑल राउंडर |
13 | मोहित | डिफेंडर, राइट कवर |
14 | मनुज | डिफेंडर, राइट कॉर्नर |
15 | नितेश | डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर |
16 | प्रतीक दहिया | रेडर |
17 | राकेश | रेडर |
18 | बालाजी डी | ऑल राउंडर |
19 | जितेंद्र यादव | ऑल राउंडर |
20 | नितिन | रेडर |
ऑक्शन से ख़रीदे गए गुजरात के प्लेयर्स की लिस्ट:
गुजरात की कबड्डी फ्रेंचाइजी ने 15 और 16 अगस्त 2024 को हुई नीलामी (ऑक्शन) से कुल 15 प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसमें दिग्गज भारतीय रेडर गुमान सिंह प्रमुख है, जिन्हे फ्रेंचाईजी ने 1.97 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा मात्र 35 लाख रुपए में खरीदे गए ‘नीरज कुमार‘ को कप्तानी सौंपी गई है।
- 1. गुमान सिंह (रेडर) – ₹1.97 करोड़
- 2. नीरज कुमार (डिफेंडर, राइट कवर) – ₹35 लाख
- 3. वहीद रजा एमहर (डिफेंडर) – ₹17.10 लाख
- 4. मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श (ऑलराउंडर) – ₹13.60 लाख
- 5. मोनू (रेडर) – ₹14 लाख
- 6. हर्ष महेश लाड (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर) – ₹13 लाख
- 7. रोहन सिंह (ऑलराउंडर) – ₹13 लाख
- 8. हिमांशु सिंह (रेडर) – ₹13 लाख
- 9. मोहित (डिफेंडर, राइट कवर) – ₹13 लाख
- 10. मनुज (डिफेंडर, राइट कॉर्नर) – ₹13 लाख
- 11. नीतेश (डिफेंडर, लेफ्ट कॉर्नर) – ₹13 लाख
- 12. सोमबीर (डिफेंडर) – ₹20 लाख
- 13. राज डी. सालुंके (ऑलराउंडर) – ₹9 लाख
- 14. हिमांशु (राइट रेडर) – ₹9 लाख
- 15. आदेश सिवाच (राइट रेडर) – ₹9 लाख
गुजरात जायंट्स टीम का कप्तान कौन है?
प्रो कबड्डी लीग 2024-25 सीजन के लिए गुजरात जायंट्स टीम के नए कप्तान प्रतिभाशाली डिफेंडर ‘नीरज कुमार‘ है। नीरज पहले पटना पाइरेट्स के कप्तान रह चुके। इसके साथ ही दिग्गज रेडर ‘गुमान सिंह‘ इस बार गुजरात जायंट्स के उप-कप्तान की कमान संभालेंगे।
पिछले सीजन (PKL 10) में टीम के कप्तान दिग्गज ईरानी डिफेंडर फजल अतराचली (Fazel Atrachali) थे, उन्हे फ्रेंचाइजी ने नीलामी से 1.60 करोड रुपए की मोटी बोली लगाकर खरीदा था। लेकिन इस बार उन्हे रिलीज कर दिया था, और अब वे बंगाल वॉरियर्ज़ के कप्तान है।
Gujarat Giants Team Previous Performance (आंकड़े)
गुजरात के कबड्डी टीम इस साल काफी अच्छी लय में नजर आ रही है, जो अब तक तीन मैच खेल कर तीनों में विजयी रही है। 2017 में प्रो कबड्डी लीग के पांचवा सीजन में एंट्री करने के बाद से यह टीम उतार-चढ़ाव से भरी रही है।
2017 में अपने पहले दो सीजन में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी और फाइनल तभी पहुंची थी, लेकिन खिताब (टाइटल) नहीं जीत सकी थी इसके बाद 2019 में पीकेएल सीजन 7 में यह प्वाइंट्स टेबल में सीधे नौवे स्थान पर आ गिरी।
2021-22 में आयोजित हुआ प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन गुजरात कबड्डी टीम के लिए ठीक-ठाक रहा, टीम इस बार अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।
साल 2022 में खेला गया प्रो कबड्डी लीग का 9वां सीजन गुजरात जाइंट्स के लिए खासा अच्छा नहीं रहा टीम इस सीजन में आठवें नंबर पर थी।
सीजन | मैच खेल | जीते | हारे | टाई | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
सीजन 5 | 24 | 16 | 5 | 3 | रनरअप |
सीजन 6 | 25 | 18 | 5 | 2 | रनरअप |
सीजन 7 | 22 | 7 | 13 | 2 | 9वां |
सीजन 8 | 22 | 10 | 8 | 4 | 4वां |
सीजन 9 | 22 | 9 | 11 | 2 | 8वां |
सीजन 10 | 22 | 13 | 9 | 0 | 4वां |
● प्रो कबड्डी लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
● बेंगलुरु बुल्स कबड्डी टीम
● प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर, डिफेंडर
PKL 2024-25 में गुजरात जाएंट्स का मैच कब-कब है?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की शुरुआत से 18 अक्टूबर 2024 से हो गई है, जहां गुजरात का पहला मैच 20 अक्टूबर को बेंगलुरु बुल्स के साथ होगा, इसके बाद 23 अक्टूबर को यू मुम्बा के खिलाफ, 27 अक्टूबर को यूपी योद्धा, 30 अक्टूबर को तमिल थलाइवाज, 04 नवम्बर को पुनेरी पलटन और 07 नवम्बर को हरियाणा स्टीलर्स के साथ कुछ अन्य मुकाबले खेले जाने हैं। यहाँ देखिए पूरा टाइम टेबल (शेड्यूल):
क्र. सं. | तारीख | मैच | समय (स्थान) | ||
---|---|---|---|---|---|
1 | 20 अक्टूबर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम बेंगलुरु बुल्स | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
2 | 23 अक्टूबर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम यू मुम्बा | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
3 | 27 अक्टूबर 2024 | यूपी योद्धा बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
4 | 30 अक्टूबर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवाज | 8:00 PM (हैदराबाद) | ||
5 | 04 नवम्बर 2024 | पुनेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (हैदराबाद) | ||
6 | 07 नवम्बर 2024 | हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (हैदराबाद) | ||
7 | 10 नवम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स | 9:00 PM (नोएडा) | ||
8 | 11 नवम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम पटना पाइरेट्स | 8:00 PM (नोएडा) | ||
9 | 13 नवम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स | 8:00 PM (नोएडा) | ||
10 | 15 नवम्बर 2024 | जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (नोएडा) | ||
11 | 20 नवम्बर 2024 | दबंग दिल्ली केसी बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (नोएडा) | ||
12 | 23 नवम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस | 8:00 PM (नोएडा) | ||
13 | 27 नवम्बर 2024 | बंगाल वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (नोएडा) | ||
14 | 29 नवम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम पुनेरी पल्टन | 9:00 PM (नोएडा) | ||
15 | 03 दिसम्बर 2024 | बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
16 | 06 दिसम्बर 2024 | तमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
17 | 08 दिसम्बर 2024 | यू मुम्बा बनाम गुजरात जायंट्स | 9:00 PM (पुणे) | ||
18 | 10 दिसम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
19 | 14 दिसम्बर 2024 | तेलुगु टाइटंस बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
20 | 19 दिसम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा | 8:00 PM (पुणे) | ||
21 | 21 दिसम्बर 2024 | पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स | 8:00 PM (पुणे) | ||
22 | 23 दिसम्बर 2024 | गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली केसी | 8:00 PM (पुणे) | ||
यहाँ देखें: प्रो कबड्डी का पूरा शेड्यूल |
गुजरात जायंट्स ने पीकेएल का खिताब कितनी बार जीता है?
गुजरात का जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग का खिताब एक भी बार नहीं जीता है, टीम पहली बार चैंपियन बनने के मकसद से सीजन 11 में उतरी है, हालांकि यह 2017 और 2018 में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स रहते दो बार उपविजेता रही थी। जहां 2017 के फाइनल में यह पटना पाइरेट्स से हरी थी तो वहीं 2018 में इसे बेंगलुरु बुल्स ने मात दी थी।
गुजरात जायंट्स टीम का मालिक कौन है?
गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक मशहूर भारतीय अरबपति उद्योगपति ‘गौतम अड़ानी‘ के स्वामित्व वाले अदानी समूह के ‘अदानी स्पोर्ट्सलाइन‘ के पास है। प्रो कबड्डी लीग के अलावा, अदानी स्पोर्ट्सलाइन के पास विमेंस प्रीमियर लीग, लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अल्टीमेट खो-खो में भी गुजरात जायंट्स की फ्रेंचाइजी है।
अदानी स्पोर्ट्सलाइन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर देशी खेलों को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की खोज करना है।, जिसे यह लिटिल जायंट्स के तहत बखूबी निभा रहे है।
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स कितने नंबर पर है प्वाइंट्स टेबल में?
प्रो कबड्डी लीग 2023-24 में गुजरात कबड्डी टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है, इसने दो मैच खेल कर दोनों में जीत दर्ज की है। अपने डेब्यू सीजन में भी यह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थी।
स्थान | कुल मैच | जीते | हारे | ड्रा | पॉइंट्स |
---|---|---|---|---|---|
1 | 3 | 3 | 0 | 0 | 15 |
गुजरात कबड्डी टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
रेडर्स: राकेश, प्रतीक दहिया, नितिन, गुमान सिंह (उप-कप्तान), मोनू, हिमांशु
डिफेंडर्स: सोमबीर, वाहिद रेजा इमहर, नीरज कुमार (कप्तान), हर्ष महेश लाड, मोहित, मनुज, नितेश
ऑल-राउंडर्स: बालाजी डी, जितेंद्र यादव, मोहम्मद इस्माईल नबीबख्श, राज डी. सलुंखे, रोहन सिंह
● पुणेरी पलटन टीम की पूरी डिटेल्स
● दबंग दिल्ली टीम प्रोफाइल
● हरियाणा स्टीलर्स कबड्डी टीम
● तमिल थलाइवाज कबड्डी टीम
● जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम