चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम का विवरण
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), चेन्नई (तमिलनाडु) आधारित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो आईपीएल के स्थापना के साथ ही इसका हिस्सा रही है और टीम अपने सभी घरेलू मैच ‘एम ए चिदंबरम स्टेडियम‘ (चेन्नई) में खेलती है। फ्रेंचाइजी के मालिक चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड और इंडिया सीमेंट्स इसके मेजर शेयरहोल्डर है।
IPL 2025 में सीएसके टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड है और स्टीफन फ्लेमिंग को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इस बार फ्रेंचाइजी ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिटेन और नीलामी में महंगी बोली लगाकर ख़रीदा है। आपको बता दें कि चेनई की आईपीएल टीम को 2 सीजन (2016 और 2017) के लिए सस्पेंशन झेलना पड़ा जिसका कारण इससे सम्बंधित लोगो का IPL 2013 की सट्टेबाजी कांड में शामिल होना है।
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) | |
स्थापित | वर्ष 2008 |
स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु |
मालिक | इंडिया सीमेंट्स |
कप्तान | ऋतुराज गायकवाड़ |
हेड कोच | स्टीफन फ्लेमिंग |
घरेलू मैदान | एम ए चिदंबरम स्टेडियम |
खिताब | 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) |
वेबसाइट | chennaisuperkings.com |
चेन्नई IPL टीम में कौन-कौन खिलाड़ी खेलेंगे? (CSK Players List 2025)
इस साल आईपीएल 2025 की नीलामी में चेन्नई (सीएसके) ने अफगानी क्रिकेटर नूर अहमद के लिए फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी 10 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, तो वही रविचंद्रन आश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।
बल्लेबाज | |||
---|---|---|---|
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) | |
रुतुराज गायकवाड़ | रिटेन | 18 करोड़ | |
शिवम दुबे | रिटेन | 12 करोड़ | |
एमएस धोनी (WK) | रिटेन | 4 करोड़ | |
डेवोन कॉनवे | 2 करोड़ | 6.25 करोड़ | |
राहुल त्रिपाठी | 75 लाख | 3.40 करोड़ | |
शेख रशीद | 30 लाख | 30 लाख | |
दीपक हूडा | 75 लाख | 1.70 करोड़ | |
वंश बेदी | 30 लाख | 55 लाख | |
आंद्रे सिद्धार्थ | 30 लाख | 30 लाख | |
गेंदबाज | |||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) | |
मथीशा पथिराना | रिटेन | 13 करोड़ | |
रविचंद्रन अश्विन | 2 करोड़ | 9.75 करोड़ | |
सैयद खलील अहमद | 2 करोड़ | 4.80 करोड़ | |
नूर अहमद | 2 करोड़ | 10 करोड़ | |
मुकेश चौधरी | 30 लाख | 30 लाख | |
गुर्जपनीत सिंह | 30 लाख | 2.20 करोड़ | |
नाथन एलिस | 1.25 करोड़ | 2 करोड़ | |
कमलेश नागरकोटी | 30 लाख | 30 लाख | |
श्रेयस गोपाल | 30 लाख | 30 लाख | |
ऑलराउंडर | |||
खिलाड़ी | बेस मूल्य (₹) | नीलामी मूल्य (₹) | |
रवींद्र जडेजा | रिटेन | 18 करोड़ | |
रचिन रविंद्र | 1.5 करोड़ | 4 करोड़ | |
विजय शंकर | 30 लाख | 1.20 करोड़ | |
सैम करन | 2 करोड़ | 2.40 करोड़ | |
अंशुल कम्बोज | 30 लाख | 3.40 करोड़ | |
रामकृष्ण घोष | 30 लाख | 30 लाख | |
जैमी ओवर्टन | 1.50 करोड़ | 1.50 करोड़ | |
यहाँ देखें: IPL 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड और सेलरी |
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के लिए कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया है?
सीएसके रिटेन प्लेयर्स 2025: एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, और मथीशा पथिराना।
रिलीज किए गए खिलाड़ी: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आगामी सीजन की नीलामी से पहले ही अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, रचिन रवींद्र, राजवर्धन हंगरगेकर, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजय मंडल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।
IPL 2025 में चेन्नई (CSK) के कप्तान कौन है?
IPL 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान है। एम.एस धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई टीम (CSK) के कप्तान रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने कुल 5 खिताब जीते हैं और 2020 और 2022 के सीजन को छोड़कर सभी सीजन में यह प्लेऑफ तक पहुंची है।
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले ही उन्होंने कप्तानी से अपना नाम वापस ले लिया था और रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन सीएसके की लगातार हार के बाद धोनी को फिर कप्तानी सम्भालनी पड़ी थी।
चेन्नई की प्लेइंग 11 में कौन-कौन खिलाड़ी है?
चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (ओपनिंग बल्लेबाज/कप्तान), (ऑल राउंडर), महेंद्रसिंह धोनी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्र, मथीशा पथिराना, दीपक हुडा, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद और खलील अहमद।
सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन और विजय शंकर।
● IPL के विजेताओं की लिस्ट
● IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी?
● IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी
Chennai SuperKings Match Schedule
IPL 2025 की शुरूआत 22 मार्च से हो गयी है। जहाँ चेन्नई का पहला मैच मुंबई इंडियन के साथ होना है। यहाँ पूरी समय-सारिणी दी गई है।
तारीख | मैच CSK बनाम (Vs) | समय (IST) | मैदान |
23 मार्च | मुंबई इंडियन | 7:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
28 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
30 मार्च | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी |
5 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | 3:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
8 अप्रैल | पंजाब किंग्स | 7:30 PM | न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
11 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
14 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7:30 PM | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
20 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
25 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
30 अप्रैल | पंजाब किंग्स | 7:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
3 मई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7:30 PM | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
7 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
12 मई | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई |
18 मई | गुजरात टाइटंस | 3:30 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
यहाँ देखें: IPL 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल |
CSK IPL Team Performance and Statistics
2008 में आईपीएल के शुरुआती सीजन में ही टीम फाइनल पहुंची और उप विजेता रही और 2009 में टीम को तीसरा स्थान मिला। इसके बाद 2010 और 2011 में टीम ने जोरदार प्रदर्शन दिखाते हुए लगातार दो खिताब जीत डाले।
2013 में चेन्नई सुपर किंग से जुड़े लोगों पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा, हालांकि इस साल टीम उपविजेता रही।
इसके बाद 2014 और 15 में भी टीम प्ले ऑफ तक पहुंची लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिक्सिंग के आरोप में चेन्नई सुपरकिंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
इसके बाद टीम ने 2018 में वापसी की और एक बार फिर खिताब जीतने में कामयाब हुई तथा 2019 में उपविजेता बनी।
2020 टीम के लिए पहला ऐसा साल था जब वह प्ले ऑफ तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अगले ही साल 2021 के सीजन में चेन्नई की टीम ने आईपीएल के अपने चौथे खिताब पर कब्जा जमाया।
2022 में चेन्नई की आईपीएल टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा बेकार रहा टीम ने कुल 14 मैच खेलकर केवल 4 मैच ही जीते थे और यह अंक तालिका में नौवें नंबर पर थी। 2023 में धोनी की अगुवाई में यह पांचवीं बार इस लीग की चैम्पियन बनी।
वर्ष | मैच खेलें | जीते | हारे | रैंक |
---|---|---|---|---|
2008 | 16 | 9 | 7 | 2 |
2009 | 15 | 8 | 6 | 4 |
2010 | 16 | 9 | 7 | विजेता |
2011 | 16 | 11 | 5 | विजेता |
2012 | 19 | 10 | 8 | 2 |
2013 | 18 | 12 | 6 | 2 |
2014 | 16 | 10 | 6 | 3 |
2015 | 17 | 10 | 7 | 2 |
2016 | निलम्बित | |||
2017 | निलम्बित | |||
2018 | 16 | 11 | 5 | विजेता |
2019 | 17 | 10 | 7 | 2 |
2020 | 14 | 6 | 8 | 7 |
2021 | 16 | 11 | 5 | विजेता |
2022 | 14 | 4 | 10 | 9 |
2023 | 15 | 9 | 5 | विजेता |
2024 | 14 | 7 | 7 | 5 |
यहाँ देखें: इंडियन प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल |
चेन्नई सुपर किंग कितनी बार फाइनल में पहुंची है?
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में) आईपीएल का टाइटल जीता है, यह IPL के 14 सीजनों में से सबसे ज्यादा 13 बार प्लेऑफ में और 11 बार फाइनल में पहुँचने वाली टीम भी है। इसके साथ ही सभी टीमों में इसका विनिंग परसेंटेज भी सबसे ज्यादा है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक कौन है?
2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी को इंडिया सीमेंट्स ने 91 मिलियन डॉलर में खरीदा था और उस समय यह मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद चौथी सबसे महंगी टीम थी।
आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक होने के कारण चेन्नई सुपर किंग का मालिकाना हक़ हासिल था। हालांकि बाद में फ्रेंचाइजी को ‘चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड‘ नामक एक अलग इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया था।