अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व स्तर पर गणित का महत्व और हर किसी के जीवन में इसकी आवश्यक भूमिका का जश्न मनाने के लिए हर साल 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International Mathematics Day) मनाया जाता है, इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में यूनेस्को द्वारा की गई थी।
इस साल शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को छठा अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस “मैथमेटिक्स, आर्ट, और क्रिएटिविटी” थीम के साथ मनाया जा रहा है। गणित भारत ही नहीं अपितु दुनिया भर के लिए एक उपयोगी विषय है, आज गणित के कारण ही असंभव लगने वाली गणनाएं की जा सकी है, और हमें इस दुनिया के कई रहस्यों का भी पता चला है।
नाम | अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस |
कब (डेट) | 14 मार्च (वार्षिक) |
शुरूआत | 2019 में UNESCO द्वारा |
पहली बार | 14 मार्च 2020 को |
उद्देश्य | गणित के महत्व और इसकी भूमिका को पहचानना |
थीम (2025) | मैथमेटिक्स, आर्ट, और क्रिएटिविटी |
अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस की शुरूआत कब और कैसे हुई? (इतिहास)
गणित के महत्व और सभी के जीवन में इसकी भूमिका का जश्न मनाने के उद्देश्य से 26 नवंबर 2019 को यूनेस्को के आम सम्मेलन के 40वें सत्र में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics) को हर साल 14 मार्च को मनाने की घोषणा की गई।
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय गणित संघ द्वारा 14 मार्च 2020 को पहला इंटरनेशनल डे ऑफ मैथमेटिक्स मनाया गया जिसकी थीम गणित हर जगह (Mathematics is Everywhere) रखी गयी थी।
अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य और प्रमुख लक्ष्य
- शिक्षा में गणित के महत्व के बारे में आम लोगो कि समझ में सुधार लाना,
- विकासशील देशों में विशेष तौर से लड़कियों और बच्चों पर ध्यान देते हुए उनकी गणितीय और वैज्ञानिक शिक्षा की क्षमता निर्माण में योगदान देना,
- लैंगिक समानता हासिल करते हुए महिलाओं और लड़कियों को गणित में सशक्त बनाना,
- आपदाओं, महामारियो एवं उभरते रोगों तथा आक्रमक प्रजातियों से लड़ने में गणित की भूमिका को जागरूक करना,
- टेक्नोलॉजी और समाज के प्रबंधन में सफलताओं के बीज के रूप में गणितीय विज्ञान में बुनियादी अनुसंधान के महत्व पर जोर देना,
- आधुनिक समाज के संगठन में गणित की भूमिका पर प्रकाश डालना जिसमें आर्थिक, वित्तीय, स्वास्थ्य और परिवहन प्रणालियों सहित मानव कल्याण की तलाश में दूरसंचार यंत्र आदि शामिल हैं। ये ही इसका उद्देश्य एवं प्रमुख लक्ष्य है।
अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 की थीम (विषय)
इसकी शुरूआत से ही यह दिन एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता रहा है, इस साल 2025 में छठे अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस की थीम “गणित, कला और रचनात्मकता” (Mathematics, Art, and Creativity) है। पिछली साल 2024 में इसे “गणित के साथ खेलना” (Playing with Math) विषय के साथ मनाया गया था। साल 2023 में यह थीम “गणित सबके लिए” (Mathematics for Everyone) थी।
साल 2022 में यह दिवस “Mathematics Unites” (गणित एकता) थीम के साथ मनाया गया था। तो वहीं 2021 की Theme Mathematics for a better world (एक बेहतर दुनिया के लिए गणित) थी। 2020 में पहले इंटरनेशनल मैथमेटिक्स डे का विषय ‘Mathematics is Everywhere’ (गणित हर जगह) था।
कैसे मनाते है इंटरनेशनल डे ऑफ़ मैथमेटिक्स (IDM)?
गणित का अंतरराष्ट्रीय दिवस (IDM) हर साल विश्व स्तर पर सभी देशों के स्कूलों, संग्रलयों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस मौके पर गणित संबंधी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, और मॉडल या प्रोजेक्ट बनाने जैसे क्रियाकलाप भी किए जाते हैं।
इसके साथ ही International Mathematical Union (Mathunion.org) द्वारा एक विश्व पोस्टर चैलेंज भी आयोजित किया जाता है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में इसका जश्न मनाने का विकल्प तैयार किया जा सकता है।
भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाते है?
भारत में राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 22 दिसंबर को महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
14 मार्च को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
2019 से ही प्रत्येक वर्ष 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है, इससे पहले और आज भी इसे को कई देशों में गणित के कांस्टेंट (π) का दिन यानि ‘पाई दिवस‘ (Pi Day) के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह दिन पाई के मान 3.14 के आधार पर चुना गया है, जो 14 मार्च को दर्शाता है। इसके आलावा 14 मार्च के दिन अल्बर्ट आइंस्टाइन की जयंती और स्टीफन हॉकिंस की पुण्यतिथि भी होती है।
3 मार्च: विश्व वन्यजीव दिवस
6 मार्च: राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस
8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
11 मार्च: विश्व किडनी दिवस
15 मार्च: उपभोक्ता अधिकार दिवस
19 मार्च: विश्व नींद दिवस
20 मार्च: विश्व गौरैया दिवस
21 मार्च: विश्व कविता दिवस
21 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस
22 मार्च: विश्व जल दिवस
23 मार्च: शहीद दिवस
24 मार्च: विश्व तपेदिक दिवस
27 मार्च: विश्व थिएटर दिवस